फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Old servant along with his associates stole from Ghungroo businessman

Hathras News: पुराने नौकर ने साथियों संग मिलकर की थी घुंघरू कारोबारी के चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2023 06:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 06:44 PM IST
सार

कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के मोहल्ला मुकंदपुर निवासी संजय कुमार शर्मा घुंघरू कारोबारी हैं। उनके यहां चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। पुराने नौकर ने साथियों संग घुंघरू कारोबारी के यहां चोरी की थी।

विज्ञापन
Old servant along with his associates stole from Ghungroo businessman
पकड़े गए दोनों आरोपी के साथ हाथरस पुलिस - फोटो : पुलिस

विस्तार

हाथरस में कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर निवासी चांदी के घुंघरू कारोबारी के यहां बीते सोमवार को हुई लाखों रुपये के चांदी के घुंघरू की चोरी की वारदात में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए 27 किलो चांदी के घुंघरू व एक अपाचे बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक पुराने नौकर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन


बता दें कि कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर के मोहल्ला मुकंदपुर निवासी संजय कुमार शर्मा पुत्र यादराम के यहां पिछले सप्ताह सोमवार को सभी परिजन घर पर सो रहे थे। तभी पीछे से बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया था। जब सुबह उनका बेटा सोकर उठा तो घर का सभी सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। बदमाश घर में रखे लाखों रुपये की कीमत के चांदी के घुंघरू चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में संजय कुमार शर्मा ने कोतवाली सादाबाद में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने बदमाशों की गिरफ्तारी व वारदात के खुलासे के लिए कोतवाली सादाबाद पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस और स्वॉट टीम को लगाया था। 
विज्ञापन


सोमवार को मेंडू रोड स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को एसओजी टीम व कोतवाली सादाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव विधिपुर पुलिया निकट रजबहा की पटरी के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपने नाम धर्मेंद्र उर्फ वीपी पुत्र महावीर सिंह निवासी बिसावर कोतवाली सादाबाद व कपिल पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ पन्नालाल निवासी बिसावर कोतवाली सादाबाद बताया है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी हुए 27 किलो 200 ग्राम चांदी के घुंघरू व एक अपाचे बाइक बरामद की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में कपिल ने बताया कि उसने अपने साथी पिल्ला उर्फ प्रदीप पुत्र महावीर सिंह व सुशील उर्फ जैली पुत्र भोलू निवासीगण गांव बिसावर के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। वह लोग पहले संजय के यहां काम करते थे। उनको पूरी जानकारी थी कि इनके यहां भारी मात्रा में चांदी का सामान रहता है। रुपयों की कमी व अपने शौक पूरा करने के लिए तीनों ने मिलकर संजय शर्मा के घर में चोरी को अंजाम दिया था। चोरी के सामान को तीनों ने बांट लिया था। जो सामान आरोपी कपिल के हिस्से में आया था, उसको वह धर्मेंद्र उर्फ वीपी के साथ बेचने जा रहा था। चोरी का बाकी सामान पिल्ला उर्फ प्रदीप के पास है। सीओ ने बताया कि घटना में शामिल कपिल पर पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार कोतवाली सादाबाद, अशोक कुमार सिंह प्रभारी एसओजी/स्वॉट मय टीम, उपनिरीक्षक मंयक चौधरी, एसओजी/स्वॉट टीम, सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मिश्रा, सब इंस्पेक्टर जुगल किशोर पाठक, सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, धीरज आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed