फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   old man strangled to death

Hathras News: बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या

Fri, 04 Aug 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 04 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
old man strangled to death
गांव गढ़ी हरबल में विलाप करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव खड़ी हरबल में घर में घुसकर अनुसूचित जाति के वृद्ध की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन




वेद प्रकाश जाटव पुत्र बृजवासी ने बताया है कि दो अगस्त की शाम करीब पांच बजे उसकी मां लीलावती खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी। तभी गांव का एक युवक रास्ता छोड़ने को लेकर उसकी मां से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन




विरोध करने पर आरोपी भड़क गया। इसके बाद आरोपी युवक और उसके परिवार के कुछ अन्य लोग लाइसेंसी बंदूक लेकर घर में घुस आए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगे। पिता ने विरोध किया तो आरोपियों ने परिजनों पर जानलेवा हमला बोल दिया और उसके पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। गांव के अन्य लोग मौके पर आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वेद प्रकाश ने शिकायत में कहा है कि आरोपी दबंग किस्म के हैं और इनका गांव में बहुत आतंक है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। परिजनों ने शव लाकर गांव में रख लिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी व अपराध निरीक्षक गोविंद सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पीड़ित पक्ष को समझा-बुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कोतवाल लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed