फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Old man riding bike dies due to collision with truck

Hathtras News: सिलिंडर भरे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, पत्नी व नाती घायल

Mon, 11 Mar 2024 10:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 10:00 PM IST
सार

बाइक से वृद्ध अलीगढ़ की इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरसैना में बेटे साजिद की ससुराल गमी में गए थे। उनके साथ पत्नी व चार साल का नाती था। जब वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। तभी आगरा रोड स्थित चंदपा क्षेत्र के नगला भुस के पास रसोई गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Old man riding bike dies due to collision with truck
मृतक वृद्ध शब्बीर खां - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के आगरा रोड पर नगला भुस के निकट 11 मार्च की शाम को एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुघर्टना में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी व चार साल का बच्चा घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव गोलनगर निवासी 75 वर्षीय शब्बीर खां पुत्र बाबू खां बाइक से अलीगढ़ जिले की इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरसैना में बेटे साजिद की ससुराल गमी में गए थे। उनके साथ पत्नी नूर बानो व चार साल का नाती नाजिम भी था। जब वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। तभी आगरा रोड स्थित चंदपा क्षेत्र के नगला भुस के पास रसोई गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर से शब्बीर खां बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग की मौत परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed