{"_id":"5ff1fa2f8ebc3e3fc315353d","slug":"old-man-die-in-accident-hathras-news-ali252725982","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से गड्ढे में गिरकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से गड्ढे में गिरकर ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के सादाबाद रोड पर गड्डे में अधेड़ का शव पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों को पुलिस ने शव दे दिया।
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव धातरा निवासी सितारा (50) पुत्र खूबकला किसी काम से बाइक पर सवार होकर कहीं गए थे। शनिवार की देरशाम को लौटते वक्त सादाबाद रोड स्थित गांव गोलपुरा के निकट किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रविवार की दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।