फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Officials took stock of preparations to deal with infectious diseases

अधिकारियों ने लिया संक्रामक रोगों से निपटने की तैयारियों का जायजा

Tue, 08 Nov 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Officials took stock of preparations to deal with infectious diseases
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस-सासनी।
विज्ञापन

प्रदेश में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार को जिले के लिए बनाए गए संचारी रोग स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने जनपद के कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। वहीं, नगर आयुक्त अलीगढ़ अमित आसेरी ने सासनी में रामलीला ग्राउंड, कमला बाजार, अयोध्या चौक, गांधी चौक का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम हाथरस बसंत अग्रवाल, एसडीएम हाथरस राजकुमार यादव और एसडीएम सासनी अंजलि गंगवार थीं।
नोडल अधिकारी ने बताया कि डेंगू के मामलों को देखते हुए विभाग पूरी तरह से सतर्क है। जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य इकाइयों पर डेंगू को देखते हुए मच्छरदानी के साथ बेड मौजूद हैं। डेंगू जांच किट उपलब्ध हैं। डेंगू से बचाव के लिए लगातार फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से डेंगू से बचाव को लेकर जरूरी एहतियाती उपायों पर अमल करने की अपील की।
विज्ञापन

डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि तेज बुखार, सिर, जोड़ों व आंखों के पिछले हिस्से में दर्द की शिकायत होने, त्वचा पर लाल चकता व धब्बा उभरने, नाक, मसूड़ों से रक्तस्राव डेंगू के प्रमुख लक्षण हैं। इसमें कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। यदि आप अस्पताल पहुंचने में असमर्थ हैं तो 108 डायल कर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ का निरीक्षण किया। यहां उन्हें सभी व्यवस्थाएं ठीक मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 12 मरीज मिले
जनपद में डेंगू के कुल 12 पुष्ट मामले हैं। प्रत्येक सीएचसी पर मच्छर दानी के साथ बेड मौजूद हैं। आवश्यकता पड़ने पर बेडों की संख्या में इजाफा किया जा सकता है। पारासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, ओआरएस पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। इसके अलावा सीबीसी, डेंगू, मलेरिया, एलाइजा टेस्ट की व्यवस्था भी है। - डॉ. देवेंद्र कुमार वार्ष्णेय, स्टेट नोडल अधिकारी, संचारी रोग/ मंडलीय सर्विलांस अधिकारी, अलीगढ़ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed