फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Officials rush to Saima Mansoor school over VHP-Bajrang Dal uproar

राम-राम बोलने से रोका: विहिप-बजरंग दल हंगामें पर साइमा मंसूर स्कूल दौड़े अधिकारी, डीएम ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 09 Dec 2023 10:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 09 Dec 2023 10:39 PM IST
सार

साइमा मंसूर पब्लिक स्कूल के शिक्षक और प्रबंधन पर लगे छात्रों को राम-राम बोलने पर टोकने के आरोपों को लेकर विहिन और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा। 

विज्ञापन
Officials rush to Saima Mansoor school over VHP-Bajrang Dal uproar
साइमा मंसूर पब्लिक स्कूल के गेट पर सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा स्थित साइमा मंसूर पब्लिक स्कूल के शिक्षक और प्रबंधन पर लगे छात्रों को राम-राम बोलने पर टोकने के आरोपों को लेकर हंगामे की सूचना पर 9 दिसंबर को प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएम ने जांच का जिम्मा प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट और बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा है। अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन


स्कूल पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हंगामे की सूचना पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता, सीओ सादाबाद गोपाल सिंह मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की पड़ताल की। जांच कमेटी ने राम-राम नहीं बोलने को लेकर आरोप लगाए जाने वाले छात्र व स्कूल प्रशासन के बयान दर्ज किए। साथ ही जांच कमेटी द्वारा जांच जारी है। जल्द ही इस मामले की पूरी रिपोर्ट जांच कमेटी जिलाधिकारी को सौंप देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइमा मंसूर स्कूल में चल रहे घटनाक्रम को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।-उपेंद्र गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी


स्कूल में सभी बच्चे और शिक्षक एक-दूसरे से राम-राम करते हैं। स्कूल में काफी बच्चे तिलक लगाकर भी आते हैं। स्कूल प्रशासन पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह पूरी तरह से गलत और निराधार हैं। यहां पढ़ने वाले सभी बच्चे एक-दूसरे से राम-राम, गुड मॉर्निंग करते हैं।-सलमान किदवई, प्रधानाचार्य साइमा मंसूर पब्लिक स्कूल


विद्यालय की गतिविधियों की जांच की मांग
साइमा मंसूर पब्लिक स्कूल में चल रहे घटनाक्रम को लेकर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर रविंद्र कुमार को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि आरोपी शिक्षक को तत्काल विद्यालय से हटाया जाए। आरोपी शिक्षक के खिलाफ राम-राम बोलने का विरोध करने के लिए कार्रवाई की जाए। विद्यालय से हिजाब को पूर्ण रूप से हटाया जाए। विद्यालय से इस्लामिक प्रार्थना को बंद किया जाए। विद्यालय में होने वाली गतिविधियों की पूर्ण रूप से जांच कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में मुकेश कुमार सूर्यवंशी जिलाध्यक्ष विहिप, प्रवीण खंडलेवाल जिला सहमंत्री विहिप, राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी प्रांतीय सदस्य विहिप, हर्षित गौड़ विभाग सहसंयोजक बजरंग दल, सोनू भारती, सचिन ठाकुर, सचिन अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed