फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Officers warned encroachers

Hathras News: अफसरों ने अतिक्रमणकारियों को दी की चेतावनी

Sun, 28 Dec 2025 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 28 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Officers warned encroachers
शहर के फुटपाथों पर चल रहीं व्यावसायिक गतिविधियों के कारण मुख्य मार्ग संकरे हो गए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शनिवार को एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह व ईओ नगर पालिका रोहित सिंह ने अलीगढ़ रोड पर पैदल गश्त कर व्यापारियों को चेतावनी दी। उन्हें 24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


देरी से ही सही, लेकिन नगर पालिका को अतिक्रमण हटाने की सुध आ गई। अलीगढ़ रोड पर जिला अस्पताल से लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय तक फुटपाथ पर दुकानें, फूड स्टॉल, जनरेटर आदि रखे हुए हैं। जितनी दुकानें नहीं हैं, उससे कहीं अधिक फुटपाथ पर अतिक्रमण है। अक्रूर इंटर कॉलेज के बगल में दुकानें नाले से बाहर फुटपाथ पर हैं।
विज्ञापन

यही नहीं अस्पताल व चिकित्सक के क्लीनिक के जेनरेटर फुटपाथ पर रखे हैं। लेबर कॉलोनी पूरा फूड कोर्ट बन चुका है, जहां रेस्टोरेंट फुटपाथ पर हैं। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए लोनिवि कार्यालय तक अधिकारियों ने गश्त की तथा माइक से एनाउंसमेंट करते हुए रविवार सुबह तक अतिक्रमणकारियों को दुकानें हटा लेने के निर्देश दिए। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर राजबहादुर ने बताया कि फुटपाथ से हर तरह का अतिक्रमण हटाया जाएगा। दुकानों के अलावा पुराने बिजली के खंभे, अवैध तरीके से लगे यूनिपोल आदि भी हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed