कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देेश दिए। उन्होंने संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए कर्मचारियों द्वारा की गई कार्रवाई की औचक जांच कराने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने कहा कि कार्यालय स्तर पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान मानक के अनुरूप न होने पर शिकायतकर्ता को समस्या का सामना करना पड़ता है। उसे विवश होकर आईजीआरएस पोर्टल पर फिर से शिकायत करनी पड़ती है। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित रहकर जन सुनवाई करने तथा प्राप्त शिकायतों को जन सुनवाई पंजिका में दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उप निदेशक कृषि, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हाथरस, तहसीलदार हाथरस व अन्य अधिकारियों जिनकी अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उन ग्राम पंचायतों में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खुली बैठक आयोजित कर शिकायतों का निस्तारण करने, पात्र व छूटे हुए लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पात्रता की श्रेणी में नहीं आता है तो उसके संबंध में उसको कारण सहित अवगत कराना सुनिश्चित करें, जिससे कि उसे पुन: कहीं शिकायत करने की आवश्यकता न पड़े।