फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Officer continued to run in village, Visara sent for investigation

अधिकारी करते रहे भागदौड़, विसरा जांच के लिए भेजा

Fri, 30 Apr 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Officer continued to run in village, Visara sent for investigation
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगला सिंगी में हुई छह लोगों की मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस-प्रशासन ने विसरा जांच के लिए आगरा भेजा है। पुलिस इस घटना का कारण जानने में जुटी है कि आखिर इनकी मौत की वजह क्या रही, क्योंकि आबकारी विभाग की जांच में भी नमूने पास हो गए हैं। वहीं अधिकारी पूरे दिन भागदौड़ करती रही।
अधिकारी अलीगढ़ जाकर भी पीड़ितों का हालचाल लेते रहे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए रामहरि को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वहीं इस मामले को कुछ राजनेता तूल भी देने में लगे हैं।
विज्ञापन

नगला सिंगी में छह लोगों की शराब के सेवन से मौत हुई थी। इसमें से पांच लोगों के शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। मृतकों के परिजनों का आरोप था कि रामहरि नाम के व्यक्ति ने उन्हें जहरीली शराब दी है। इससे यह मौतें हुई हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अब रामहरि के पास से जो खाली क्वार्टर मिले थे, उनके नमूने भी जांचे गए तो उनके नमूने भी पास हो गए। विभाग का दावा है कि यह शराब मिलावटी नहीं थी। ऐसे में आखिर इनकी मौत की स्पष्ट वजह क्या रही, यह जानने के लिए पुलिस ने विसरा जांच के लिए आगरा भेजा गया है। वहां प्रयोगशाला में इसकी जांच होगी।
इधर, अधिकारियों की गाड़ियां भागदौड़ करती रहीं और अलीगढ़ में पीड़ितों का हालचाल लेती रहीं। पुलिस ने आरोपी रामहरि को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। इधर, कुछ राजनेता इस मामले को तूल देने में लगे हैं और पंचायत चुनाव के बाद चल रही खेमेबंदी भी वहां इसका असर दिखा रही है।

- इन लोगों की मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए विसरा को आगरा प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। पीड़ितों का उपचार कराया जा रहा है। गांव में पुलिस बल तैनात है। अधिकारी लगातार वहां जा रहे हैं और स्थिति पर नजर बना हुए हैं। किसी भी तरह की पलायन करने या धमकाने की बात सामने नहीं आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। - विनीत जायसवाल, एसपी हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed