{"_id":"61b78ba9ee6f4a17567c5310","slug":"of-12-other-people-who-returned-from-abroad-hathras-news-ali2804806179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विदेश से लौटे 12 अन्य लोगों की छानबीन में जुटी स्वास्थ्य टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विदेश से लौटे 12 अन्य लोगों की छानबीन में जुटी स्वास्थ्य टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ओमिक्रॉन को लेकर विदेशों से आने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को सोमवार को 12 लोगों के जिले में विदेश से लौटने की सूचना मिली। इस पर विभाग की टीम ने उनके घर जाकर पूछताछ की और कुछ लोगों को होम आइसोलेट भी कर दिया। अब तक 40 लोग जिले में विदेश से आ चुके हैं।
कोरोना से नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग शासन के निर्देश पर सबसे ज्यादा निगाह विदेशियों पर बनाए हुए हैं। शासन से विभाग को यह सूचना मिली कि 12 अन्य लोग विदेश से जिले में लौटे हैं। इसमें गांव कुरसंडा निवासी एक महिला व पुरुष कनाडा से लौटे हैं तो नगला ब्राह्मण में एक युवक व युवती मालद्वीव से लौटे हैं। सादाबाद के ही गौतम नगर से एक युवक व युवती भी मालद्वीव से लौटे।
मुरसान के गांव मगटई में एक युवक संयुक्त अरब अमीरात से लौटा है। शहर के नवल नगर से भी अरब अमीरात से चार लोगों के आने की सूचना विभाग को मिली। विभाग की टीम देर शाम इनके घर जाकर इनके बारे में पूछताछ करने और इन्हें होम आइसोलेट कराने में लगी थी। अब तक जिले में 40 लोग विदेश से लौट चुके हैं। इसमें कुछ के नमूने भी लिए जा चुके हैं। छह लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है। संवाद