{"_id":"644ebda449d22dc8ae08eda9","slug":"number-information-will-have-to-be-given-for-the-permission-of-the-election-meeting-hathras-news-c-2-1-105602-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चुनावी सभा को लेनी होगी अनुमति, बतानी होगी आने वाले लोगों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चुनावी सभा को लेनी होगी अनुमति, बतानी होगी आने वाले लोगों की संख्या
Mon, 01 May 2023 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 01 May 2023 12:42 AM IST
सार
प्रत्याशियों को चुनावी सभा की अनुमति के लिए आयोग से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करना होगा। इस अनुमति प्रपत्र में चुनावी सभा में एकत्रित होने वाली भीड़ की संख्या को दर्शाना होगा।
विज्ञापन
सभा में उमड़ी भीड़ प्रतीकात्मक
विस्तार
नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद के प्रत्याशियों को अपने अपने क्षेत्रों में चुनावी सभा करने के लिए अनुमति लेनी होगी। प्रत्याशियों को अपने-अपने तहसील क्षेत्र के उपजिलाधिकारियों के माध्यम से यह अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
प्रत्याशियों को चुनावी सभा की अनुमति के लिए आयोग से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करना होगा। इस अनुमति प्रपत्र में चुनावी सभा में एकत्रित होने वाली भीड़ की संख्या को दर्शाना होगा। इसके बाद एसडीएम इस अनुमति के लिए संबंधित थाना क्षेत्र से आख्या लेंगे। पुलिस की आख्या के आधार पर चुनावी सभा की अनुमति मिल सकेगी। संवाद
विज्ञापन