{"_id":"5c800e9ebdec2214161d460b","slug":"now-mahagtbndn-own-show-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब महागठबंधन ने रैली से दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब महागठबंधन ने रैली से दिखाया दम
Thu, 07 Mar 2019 12:08 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
महागठबंधन के बैनर तले निकली वाहन रैली में शामिल कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। भाजपा के बाद बुधवार को शक्ति प्रदर्शन की बारी महागठबंधन की थी। सपा, बसपा और रालोद गठबंधन ने वाहन रैली निकाली। इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जीत के लिए हुंकार भरी। हाथरस लोकसभा सीट से गठबंधन के संभावित प्रत्याशी रामजीलाल सुमन ने कहा कि भाजपा ने देश को हर मोर्चे पर धोखा दिया है। अब बारी जनता की है संसदीय चुनाव में जनता भाजपा को खारिज करने का मन बना चुकी है।
गेस्ट हाउस में सुबह से ही गठबंधन के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। तीनों दलों के कार्यकर्ता अपनी पार्टियों के रंग की टोपियां पहनकर सम्मेलन में पहुंचे। युवा नेता और कार्यक्रम संयोजक बबलू यादव के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक और साइकिलों पर एकत्रित हो गए। आधा घंटे के लिए जीटी रोड पर भीड़ के कारण जाम लग गया। रैली शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। रैली के चलते नगर राठी चौराहे और गांधी तिराहे पर जाम लग गया। एक घंटा भ्रमण के पश्चात रैली गेस्ट हाउस पर पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हुआ। अध्यक्षता ओमवती यादव, महेश कुशवाहा और गेंदालाल चौधरी ने संयुक्त रूप से की। अतिथियों का बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया। रामजीलाल सुमन ने कहा कि बालाकोट में पराक्रम सेना का था। किसी राजनीतिक दल का नहीं। आज उस काम के लिये अपना सिर ऊंचा करने की भाजपा में होड़ मच गई है। सेना को राजनीति का मोहरा नहीं बनाना चाहिए। सुमन ने कहा कि विगत साढ़े चार साल में भाजपा हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसको देश और प्रदेश भली भांति जान गया है। अब जनता के हाथ में कमान है। झूठे वादे और जुमलेबाजी के लिए जनता भाजपा से बदला लेगी। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व के उप चुनावों में गठबंधन ने भाजपा को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है। गठबंधन में शामिल तीनों दल प्रदेश से भाजपा का सफाया कर देंगे। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि अब समय आ गया है, जबकि भाजपा का गठबंधन पूरी तरह प्रदेश सफाया करके रख देगा।
अन्य वक्ता थे महेश कुशवाहा, रामनारायण काके, चौधरी गेंदालाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, एमएलसी जसवंत यादव, मनोज यादव, तेजवीर सिंह सिसौदिया, कुंवर अवनीत सिंह सिसौदिया, मूलचंद्र निम, टीटू यादव पूर्व विधायक, पूर्व विधायक रणजीत सुमन, अब्दुल वशीर कुरैशी, राजेश कुमार नागर प्रदेश अध्यक्ष कर्ण समाज आदि। कार्यक्रम का संचालन चौधरी भाजुद्दीन ने किया। रैली का नेतृत्व युवा नेता बबलू यादव ने किया। प्रमुख रूप से थे गिनेश चंद्र यादव, युवराज सिंह यादव, हर्षकांत कुशवाहा, सुनील यादव, रंजीत राठौर, पुजारी यादव, दिगंबर सिंह, प्रदीप यादव, अशोक यादव प्रधान, महेंद्र सिंह सोलंकी, अलीम आलू वाले, हदीश ठेकेदार, मेहराज कुरैशी, मंसूर कुरैशी, शमी अख्तर कुरैशी, अशोक कुमार रत्न, विजेंद्र सिंह जाटव, संजीव यादव, जितेंद्र चौधरी अध्यक्षा बसपा विधान सभा क्षेत्र, श्याम यादव, रामप्रकाश, अजंटी यादव, बच्चू सिंह यादव, देवेंद्र यादव, छोटे ताऊ, अंकित यादव, सुखवीर यादव, शानू अब्बासी, रामफल, बिल्लू, पुष्पेंद्र यादव, बृजेश यादव, इंद्रपाल यादव, अरुण यादव, चीना यादव, जावेद आदि थे।