{"_id":"5e35c3d48ebc3e4b5251f12d","slug":"now-farmer-will-aslo-pay-in-six-installment-hathras-news-ali225550893","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप किसान भी छह किस्तों में जमा कर सकेंगे बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप किसान भी छह किस्तों में जमा कर सकेंगे बिजली बिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अब नलकूप किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब नलकूप किसानों को भी ओटीएस का लाभ मिलेगा। पंजीकरण में फेरबदल होने से किसान छह किस्तों मेें बिल जमा कर सकेंगे। विभागीय अधिकारियों ने 29 फरवरी तक किसानों से बकाया जमा करने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि निगम स्तर से पांच किलोवाट तक के लिए ओटीएस का क्रियान्वयन किया गया था। शुक्रवार को ओटीएस की तिथि को बढ़ाकर 29 फरवरी तक कर दिया गया। साथ ही नलकूप किसान भी ओटीएस में बिजली का बकाया बिल जमा कर सकते हैं। निगम स्तर से यह राहत प्रदान की गई। अब इस योजना का जिले के करीब साठ हजार किसानों को लाभ मिलेगा। पंजीकरण कराने के साथ नलकूप किसान छह किस्तों में बकाया राशि को जमा कर सकेंगे। इस मामले में एक्सईएन खानचंद्र का कहना है कि अब ओटीएस में फेरबदल किया गया है। नलकूप किसान भी छह किस्तों में बकाया जमा कर सकते हैं।