फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   now bsp suspended bunty bhaiya from candidation

बसपा ने अब उम्मीदवार बंटी भैया को किया निष्कासित

Sat, 10 Apr 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
now bsp suspended bunty bhaiya from candidation
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बसपा में उठापटक का दौर लगातार जारी है। पार्टी ने अब एक उम्मीदवार को अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया है। उम्मीदवार ने भी जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है।
पंचायत चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा उठापटक बसपा में हो रही है। बसपा समर्थित उम्मीदवारों की सूची को लेकर भी खासा विवाद चल रहा है। इसके चलते तीन दिन में तीन जिलाध्यक्ष बदले जा चुके हैं। पार्टी ने शुक्रवार को पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख को पार्टी से निष्कासित कर दिया। उनकी पत्नी हेमलता देशमुख जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन

अब पार्टी ने एक और उम्मीदवार विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ बंटी भैया को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बसपा जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा ने इसकी जानकारी दी है। बंटी भैया ने आरोप लगाया है कि जिलाध्यक्ष ने उनसे 15 लाख रुपये मांगे थे। वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। पार्टी ने उन्हें ही समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उनके चुनाव में उनके साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed