{"_id":"66f9c9211422ae138e001b96","slug":"now-birth-certificates-will-be-made-in-council-schools-hathras-news-c-56-1-mrt1060-120873-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालय: बच्चों के प्रवेश पर ही होगी जन्म पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी, आए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालय: बच्चों के प्रवेश पर ही होगी जन्म पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी, आए ये निर्देश
Mon, 30 Sep 2024 03:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:09 AM IST
सार
सभी शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले बच्चों के जन्म का पंजीयन कराया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सभी बच्चों के जन्म पंजीयन व आधार नंबर आदि संबंधित पोर्टल व पंजिका पर अंकित कर दें।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालय
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
शासन ने परिषदीय विद्यालयों को बच्चे के प्रवेश के दौरान ही जन्म पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जनपद के 1200 परिषदीय विद्यालयों के अलावा समस्त शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत बच्चों के जन्म पंजीकरण सुनिश्चित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक बेसिक के निर्देश पर जिले के सभी शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले बच्चों के जन्म का पंजीयन कराया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह सभी बच्चों के जन्म पंजीयन व आधार नंबर आदि संबंधित पोर्टल व पंजिका पर अंकित कर दें।
विज्ञापन
इसमें आधार कार्ड की संख्या के साथ ही जन्म प्रमाण पत्र की संख्या भी अंकित की जाएगी, ताकि जन्म तिथि को लेकर कोई परिवर्तन न किया जा सके। बच्चों के सभी कक्षाओं के प्रमाण पत्रों में भी जन्म तिथि को लेकर कोई गलती न हो। विद्यालयों में इसका काम जल्द ही शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन