{"_id":"68b75e613e3892d2be0dbd51","slug":"now-172-families-will-get-their-dream-home-for-rs-10-lakh-hathras-news-c-2-gur1004-776937-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अब 10 लाख में 172 परिवारों को मिलेगा सपनों का आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अब 10 लाख में 172 परिवारों को मिलेगा सपनों का आशियाना
विज्ञापन
मध्यम आय वर्ग वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। अब उनका खुद का आशियाना होगा। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) 10 लाख रुपये में उन्हें शहर के बेहतर कॉलोनियों में आवास उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए ईडब्ल्यूएस के 169 और एलआईजी के तीन यानी कुल 172 आवास चिह्नित किए गए हैं। इनका पंजीकरण 15 सितंबर स शुरू हो जाएगा।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के लिए एडीए ने पहल शुरू की है। इनके लिए एडीए ने आगरा रोड विकास नगर योजना, बृज विहार योजना-तीन एलआईजी, पला रोड कांशीराम नगर योजना और जीटी रोड एलमपुर योजना में 172 आवास चिह्नित किए हैं।
योजना के तहत जो आवेदक पहले आवेदन करेंगे, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। ईडब्ल्यूएस की सालाना आय तीन लाख और एलआईजी का सालाना आय छह लाख तक होना अनिवार्य है। कम आय वाले परिवारों को भी घर खरीदने का अवसर मिलेगा। यह फ्लैट्स 30 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
- 172 आवास चिह्नित किए गए हैं। 30 वर्ग मीटर में बने इस आवास की कीमत लगभग 10 लाख रुपये लगाई गई है। 15 सितंबर तक इस आवास के लिए पंजीकरण शुरू हो जाएगा। पहले पंजीकरण करने वालों को नियमानुसार वरीयता दी जाएगी। -दीपाली भार्गव, सचिव, एडीए