{"_id":"59babe9c4f1c1b1e688b48a0","slug":"notorious-criminals-will-not-be-able-to-stay-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाफिक जेलों में नहीं रह सकेंगे कुख्यात अपराधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाफिक जेलों में नहीं रह सकेंगे कुख्यात अपराधी
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
कवियत्री सम्मेलन में कारागार मंत्री जय कुमार जैकी व अन्य अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत करते आयोजक।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारागार राज्य मंत्री जयप्रकाश उर्फ जैकी सिंह का कहना है कि कुख्यात अपराधी अपनी मनमाफिक जेलों में अब ज्यादा दिनों तक नहीं रह सकेंगे। जेल से अपना साम्राज्य चलाने वाले कुख्यात अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है। इनमें से कई को दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जा चुका है और बाकी को भी जल्द शिफ्ट कर दिया जाएगा। जैकी मेला श्रीदाऊजी महाराज में अखिल भारतीय कवियत्री सम्मेलन का शुभारंभ करने पहुंचे थे और इससे पहले देर रात वह मेंडू गेट स्थित एक गेस्ट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे।
मीडिया से बात करते हुए जैकी ने कहा कि भाजपा सरकार 14 साल बाद सत्ता में आई है। सपा, बसपा के समय में जो कुछ चलता रहा, वह अब नहीं चलेगा। जेल में बंद कुख्यात अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम किया जा रहा है। गुंडाें, माफियाओं के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। जैकी ने बताया कि जेल में तलाशी के दौरान मोबाइल फोन मिलने और जेल में बंद बदमाशाें के चौथ वसूली के लिए फोन करने के मामले सामने आने के बाद प्रदेश की प्रमुख 12 जेलों में जैमर लगाए गए हैं। जैमर लगा होने पर जेल में कोई भी मोबाइल फोन काम नहीं करता और इससे जेल से ही लोगों को डराने-धमकाने या कोई साजिश रचने के अपराधियों के मंसूबे पूरे नहीं हो पाते।
जैकी ने यह भी कहा कि योगी सरकार ने जेल में कैदियों के खाने की क्वालिटी को बेहतर करने की कोशिश की है। सभी जेलों की किचन को अपग्रेड किया गया है। इससे कैदियों को पहले के मुकाबले बेहतर खाना मिल रहा है। बीते महीनों में जेलों में गैंगवार के मामले सामने आने के सवाल पर जेल राज्य मंत्री ने कहा कि सभी मामलों में जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जैकी ने इस मौके पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया। प्रेसवार्ता में विधायक हरिशंकर माहौर, जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, देवेंद्र सिंह बघेल, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।