फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Notice to many officers on negligence in verification

सत्यापन में लापरवाही पर कई अफसरों को नोटिस

Mon, 30 Jul 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 30 Jul 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
 Notice to many officers on negligence in verification
public toilet
जिले को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। ओडीएफ हुए गांवों के सत्यापन के लिए डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य के आदेश पर जिला स्तरीय अधिकारियों और उनके अधीनस्थों की टीमें बनाई गई थीं।
विज्ञापन


सत्यापन में कई गांवों में शौचालय निर्माण में तमाम खामियां निकलीं। इस सत्यापन के काम में जिले के कई अधिकारी अभी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इस कारण कई गांवों का सत्यापन का काम अटका हुआ है। सोमवार को डीएम ने विकास भवन में सीडीओ कार्यालय में बैठकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे शौचालय निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओडीएफ को लेकर किसी भी कीमत पर लापरवाही बरती नहीं जाएगी। पीओ डूडा, एजिला उद्योग केंद्र, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई, बाल विकास परियोजना  अधिकारी सिकंदराराऊ, एई जल निगम, ने अभी तक सत्यापन रिपोर्ट नहीं भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed