{"_id":"59820bc54f1c1b707d8b467a","slug":"notice-to-24-officers-adverse-inspection-of-eo","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, 24 अफसरों को नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, 24 अफसरों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
नोटिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम अमित कुमार सिंह ने जन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों पर कड़ा रुख अपनाया है। जन शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर ईओ नगर पालिका लल्लनराम को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, जबकि जिला स्तरीय 24 अधिकारियों का नोटिस जारी किया गया है।
इन सभी को चेतावनी दी गई है कि यदि तीन दिन में शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ तो उनके जुलाई माह के वेतन पर रोक लगा दी जाएगी।
नगर पालिका हाथरस की नौ शिकायतों का आईजीआरएस के पोर्टल पर निस्तारण नहीं हुआ है। इसे जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए ईओ नगर पालिका लल्लनराम को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इसके अलावा तहसीलदार हाथरस, उपजिलाधिकारी हाथरस, उप खंड अधिकारी विद्युत सिकंदराराऊ, नायब तहसीलदार हाथरस, तहसीलदार सिकंदराराऊ, अधिशासी अभियंता विद्युत हाथरस, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधीक्षण विद्युत, जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी हाथरस, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सिकंदराराऊ, सव रजिस्टर सिकंदराराऊ, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी हाथरस, अधिशासी अभियंता ग्राम विकास हाथरस, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी हसायन, तहसीलदार सिकंदराराऊ, उपजिलाधिकारी सासनी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन विभाग हाथरस को नोटिस जारी किए गए हैं।
इन सभी अधिकारियों को तीन दिन के अंदर आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण करने के आदेश दिए गए हैं। शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर सभी का माह जुलाई को वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।