{"_id":"66a5814e9a0b57f0d40db7a5","slug":"notice-issued-against-school-running-without-recognition-hathras-news-c-56-1-hts1001-118003-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिना मान्यता चल रहे विद्यालय के खिलाफ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिना मान्यता चल रहे विद्यालय के खिलाफ नोटिस जारी
Sun, 28 Jul 2024 04:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड सिकंदराराऊ में बिना मान्यता चल रहे श्री सुरेश चंद्र पब्लिक स्कूल अगसौली के संचालक को बीएसए ने नोटिस जारी किया है। बीएसए ने तत्काल इस विद्यालय का संचालन बंद कराने के निर्देश दिए हैं। मान्यता संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है।
बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने अभियान छेड़ रखा है। इसके तहत खंड शिक्षा अधिकारी सिकंदराराऊ ने 22 जुलाई को अपनी जांच आख्या में कहा है कि स्कूल का नाम एसआरवीएस माधुरी के स्थान पर श्री सुरेशचंद्र शर्मा पब्लिक स्कूल अगसौली का नाम बताया गया। विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। सुरक्षा के मानक भी विद्यालय में नहीं पूरे नहीं हो रहे हैं।
इसके अतिरिक्त विद्यालय के शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी से अभद्रता कर दी। विद्यालय संचालक मान्यता संबंधी साक्ष्य व अभिलेख भी खंड शिक्षाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाए। बीईओ ने कहा है कि इससे स्पष्ट है कि इस विद्यालय का संचालन बिना मान्यता के हो रहा है। बीएसए ने संचालकों को चेतावनी देते हुए विद्यालय का संचालन बंद कर सूचना बीएसए स्वाति भारती ने कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।