फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Not getting confirmed ticket for Ayodhya

Hathras News: अयोध्या के लिए नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट, रामभक्त ट्रेनों में तलाश रहे सीट

Sat, 27 Jan 2024 01:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 01:16 AM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-कानपुर रेल खंड के हाथरस व अलीगढ़ जंक्शन स्टेशन से अयोध्या जाने के लिए कुल चार ट्रेनें उपलब्ध हैं। अयोध्या जाने वाली इन चार ट्रेनों में फिलहाल प्रतीक्षारत आरक्षण मिल रहे हैं। इसमें हाथरस जंक्शन से चलने वाली 13483 फरख्खा एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में 136, इकनॉमी श्रेणी में 27 व तृतीय वातानुकूलित में 53 प्रतीक्षारत सूची है। 

विज्ञापन
Not getting confirmed ticket for Ayodhya
हाथरस जंक्शन स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब हाथरस जिले के लोग भी अयोध्या जाने के लिए साधनों की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल हाथरस से अयोध्या के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा न होने के कारण रामभक्त ट्रेनों में सीट तलाश रहे हैं। हाथरस व अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए चलने वाली कुल चार ट्रेनों में रामभक्तों को प्रतीक्षा सूची में ही आरक्षण मिल पा रहा है। पुष्ट टिकट किसी भी ट्रेन में नहीं मिल रहा।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के दिल्ली-कानपुर रेल खंड के हाथरस व अलीगढ़ जंक्शन स्टेशन से अयोध्या जाने के लिए कुल चार ट्रेनें उपलब्ध हैं। अयोध्या जाने वाली इन चार ट्रेनों में फिलहाल प्रतीक्षारत आरक्षण मिल रहे हैं। इसमें हाथरस जंक्शन से चलने वाली 13483 फरख्खा एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में 136, इकनॉमी श्रेणी में 27 व तृतीय वातानुकूलित में 53 प्रतीक्षारत सूची है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ जंक्शन से 15558 अमृत भारत एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में 88, कैफियात एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में 94, तृतीय वातानुकूलित में 14, द्वितीय वातानुकूलित में छह की प्रतीक्षा सूची है। सप्ताह में दो दिन चलने वाली 15226 आनंद विहार- मऊ एक्सप्रेस सिर्फ एक दिन चल रही है। इसमें वातानुकूलित तृतीय व द्वितीय में आरएसी सूची में आरक्षण मिल सकता है। कुल मिलाकर ट्रेन से अयोध्या का सफर फिलहाल यात्रियों के लिए फिलहाल मुश्किल भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed