फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   not farmer but opposition parties protesting against agricultural ac say UP minister Chaudhry Laxminarayan

किसान नहीं, विपक्षी पार्टियां कर रहीं आंदोलन, पंचायत चुनावों में भाजपा करेगी बेहतर प्रदर्शन

Mon, 04 Jan 2021 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
not farmer but opposition parties protesting against agricultural ac say UP minister Chaudhry Laxminarayan
कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी अहवरन में यूपी सरकार के पशुपाल और दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने पत्रकार वार्ता में कहा कि किसान आंदोलन की जगह पर वह सभी विपक्षी पार्टी, जिनका कभी किसानों से मतलब नहीं रहा, आंदोलन कर रही हैं। अगर यह किसान आंदोलन होता तो उनकी समस्याओं का समाधान हो गया होता।
विरोधी पार्टियां चाहती हैं कि आंदोलन जितना लंबा चलेगा, उस दौरान वह सरकार को घेरने का कोई और मुद्दा देखेंगे। उन्होंने कहा कि एमएसपी कभी खत्म नहीं होगी। जब भी चुनाव आते हैं तो विपक्षी दल आंदोलन करते हैं, लेकिन उप्र में पंचायत चुनावों में भाजपा को बिहार की तरह ही अच्छी जीत मिलेगी। चुनावों में पता चल जाएगा कि जनता किसे चाहती है।
विज्ञापन

साढ़े छह लाख गोवंश के भरण पोषण का खर्चा दे रही सरकार
आवारा गोवंश के सवाल पर वह बोले कि हिंदुस्तान में किसी प्रदेश में किसी सरकार में एक भी सरकारी गोशाला नहीं बनाई गई, लेकिन भाजपा ने सैकड़ों सरकारी गोशालाएं बनाईं। साढ़े पांच लाख गोवंश प्रदेश की गोशालाओं में मौजूद है, साढ़े छह लाख गोवंश को भरण पोषण का खर्चा सरकार दे रही है। किसानों को निर्धारित 10 घंटे बिजली न मिलने के सवाल पर बोले कि किसानों को 18 घंटे घरेलू बिजली दी जा रही है और नलकूपों को 10 घंटे बिजली दी जा रही है। यदि सादाबाद क्षेत्र में किसानों को बिजली नहीं मिल रही है तो वह इसके लिए सीएमडी व ऊर्जामंत्री से बात करेंगे और किसानों को भरपूर बिजली दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भर्ती, शिक्षक भर्ती की, अब आयुर्वेदिक डॉक्टरों की हो रही भर्ती
देश में युवाओं को रोजगार के सवाल पर बोले कि सरकार ने दो लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती कर दी है, 69 हजार शिक्षक भर्ती की है। आयुर्वेदिक डॉक्टरों की भर्ती हो रही है और छोटे उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान यूपी में बाहर से काफी मजदूर आया, लेकिन आज सबके पास रोजगार है। क्षेत्र में रजवाहों के सूखे पड़े होने के सवाल पर बोले कि अब तो ऊपर वाले ने भेज दिया है।

कार्यक्रम को संबोंधित करते मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण

कार्यक्रम को संबोंधित करते मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण- फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed