फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   nomination of first round election start

पहले चरण के लिए नामांकन शुरू

Mon, 16 Nov 2015 11:17 PM IST
hathras
hathras Updated Mon, 16 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
पहले चरण के लिए सिकंदराराऊ, हसायन में नामांकन शुरू
विज्ञापन

हसायन/हाथरस। ग्राम पंचायत चुनाव के लिए विकास खंड कार्यालय पर सोमवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन ब्लॉक दफ्तर पर पर्चा दाखिल करने के लिए आवेदकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए कुल 307 नामांकन दाखिल किए गए। डीएम अबरार अहमद ने भी दलबल के साथ ब्लॉक पर पहुंचकर नामांकन का जायजा लिया।

नामांकन स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ देखकर डीएम बिफर गए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से कहकर भीड़ को तत्काल खदेड़वाया और हिदायत दी कि आगे से अनावश्यक भीड़ ब्लॉक के 200 मीटर के दायरे में भी नहीं फटकने पाए। डीएम ने बैरीकेटिंग सही नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। एसडीएम और बीडीओ से इसे तत्काल दुरुस्त कराने को कहा। पूरे दिन में यहां ग्राम प्रधान के 69 पदों के लिए कुल 259 पर्चे दाखिल किए गए, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 876 पदों के लिए कुल 48 नामांकन आए। ब्लॉक में ग्राम प्रधान के लिए अब तक 556 और सदस्य पद के लिए 369 पर्चे बिक चुके हैं। मंगलवार को भी ब्लॉक पर नामांकन के लिए प्रत्याशियों का मेला लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed