{"_id":"5dab516f8ebc3e01536a0ac5","slug":"nodal-officer-took-stock-of-schemes-sasni-news-ali216698828","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी ने लिया योजनाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी ने लिया योजनाओं का जायजा
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने लिया योजनाओं का जायजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी। जिले की नोडल अधिकारी ने शनिवार को तहसील सासनी और विकास खंड सासनी में महिला हित की योजनाओं और कार्यक्रमों का जायजा लिया। नोडल अधिकारी अंजुम बी के अलावा बीडीओ ज्योति शर्मा, जिला महिला कल्याण अधिकारी भी मौजूद थीं।
नोडल अधिकारी ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना में सरकार ने बालिका के जन्म पर दो हजार रुपये, एक वर्ष बाद एक हजार रुपये, कक्षा छह में प्रवेश पर दो हजार रुपये और कक्षा नौ में तीन हजार और 12वीं पास करने के बाद स्नातक या दो वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर पांच हजार रुपये दिए जाएंगे, इसलिए अभिभावक बालिका के जन्म पर खुशी और उत्सव मनाएं। बेटियों पर गर्व करें। इस मौके पर महिलाओं और बालिकाओं के संबंध में जघन्य अपराधों की जानकारी दी गई।