फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   No train stops at Mursan station at night

Hathras News: मुरसान स्टेशन पर रात में नहीं ठहती कोई ट्रेन, रेलवे प्रशासन से की ठहराव की मांग

Mon, 17 Jul 2023 04:37 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Jul 2023 04:37 AM IST
सार

मथुरा-कासगंज की ओर आने जाने के लिए रात में 10 बजे एक एक्सप्रेस ट्रेन है। लेकिन इसका ठहराव मुरसान रेलवे स्टेशन पर नहीं है। लोगों का कहना है कि रात्रि में आने जाने के लिए ट्रेन नहीं होने से लोगों को बाहर जाने के लिए खुद के वाहनों या टैक्सी का इस्तेमाल करना पड़ता है।

विज्ञापन
No train stops at Mursan station at night
मुरसान रेलवे स्टेशन, हाथरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में कस्बा मुरसान के रेलवे स्टेशन पर रात में किसी ट्रेन का ठहराव नहीं है। इससे लोगों को रात में आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन को पत्र लिखकर रात में ट्रेनों का ठहराव शुरू करने की मांग की है।  

विज्ञापन


मथुरा-कासगंज की ओर आने जाने के लिए रात में 10 बजे एक एक्सप्रेस ट्रेन है। लेकिन इसका ठहराव मुरसान रेलवे स्टेशन पर नहीं है। लोगों का कहना है कि रात्रि में आने जाने के लिए ट्रेन नहीं होने से लोगों को बाहर जाने के लिए खुद के वाहनों या टैक्सी का इस्तेमाल करना पड़ता है। रात्रि के समय रोडवेज बस भी बहुत कम आती आती हैं। जबकि मुरसान क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों को रोजाना आवागमन होता रहता है। 
विज्ञापन


इसके अलावा ग्रामीणों का कहना है कि मुरसान रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज नहीं होने से लोगों को ट्रैक पार कर एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ता है। इससे हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने फुटओवर ब्रिज और मथुरा-बरेली मार्ग पर एक गेट निकालने के लिए रेलवे प्रशासन से मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुरसान रेलवे स्टेशन पर शाम 7 बजे के बाद किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं है। अगर रात दस बजे वाली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हो जाए तो रोजाना सैकड़ों की संख्या में आने जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। - मोनू ठाकुर

मुरसान सहित क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग रात्रि में सफर करते हैं। लेकिन रात्रि में मुरसान रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रेन का ठहराव नहीं है। रात में ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए। - संजय चौहान
मथुरा-बरेली मार्ग की ओर मुरसान रेलवे स्टेशन का कोई गेट नहीं है। लोगों को काफी दूरी तय कर स्टेशन पर आना पड़ता है। रेलवे प्रशासन को इस ओर भई एक गेट का निर्माण कराना चाहिए। - सुरेश प्रजापति 

मथुरा-बरेली मार्ग की ओर स्टेशन का गेट में होने के कारण सैकड़ों लोग दीवार से फांदकर आते-जाते रहते हैं। कई बार लोग चोटिल भी हो चुके हैं। यात्रियों की निकासी के लिए यहां एक गेट बनना चाहिए। - दिगंबर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed