{"_id":"63150317a2932500a7015876","slug":"no-trace-of-drug-dealer-even-after-four-days-hathras-news-ali299658964","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद भी दवा कारोबारी का कोई पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद भी दवा कारोबारी का कोई पता नहीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
चार दिन से लापता दवा कारोबारी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। हालांकि परिजनों द्वारा दिए जा रहे संकेतों के आधार पर पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है, लेकिन अभी तक दवा कारोबारी का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस द्वारा कुछ संदिग्धों से भी दवा कारोबारी के मामले में पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर इलाके के मुरसान गेट स्थित विजय नगर निवासी कन्हैया लाल वार्ष्णेय बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से लापता हैं। उनकी परिवार के लोगों ने काफी तलाश भी दूसरे शहर, जिलों व राज्यों में की है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा सका है।
जिस पर परिजन शुक्रवार को कोतवाली सदर पहुंचे और तहरीर देकर कन्हैया लाल वार्ष्णेय की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने भी अपनी पड़ताल शुरू कर दी। परिजन भी कोतवाली पहुंच कर दिन पुलिस को लगातार जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ संदिग्धों के नाम भी पुलिस के समक्ष लिए हैं। इसके आधार पर पुलिस संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश कुमार भाटी ने बताया कि लापता दवा कारोबारी की खोजबीन की जा रही है।