{"_id":"63e7941286ebac83bc061dbc","slug":"no-entry-system-failed-in-hathras-city-big-vehicles-entering-inside-defiantly-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शहर में नो एंट्री सिस्टम फेल, बेखटक अंदर घुस रहे बड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शहर में नो एंट्री सिस्टम फेल, बेखटक अंदर घुस रहे बड़े वाहन
Sat, 11 Feb 2023 06:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 11 Feb 2023 06:42 PM IST
सार
सुबह से 9 बजे से शाम 8 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हैं, ताकि शहर के बाजारों में जाम की समस्या न हो। मुख्य बाजारों में दुकानों पर दिन में ही भारी वाहनों से सामान की लोडिंग व अनलोडिंग होती है। इस कारण इन बाजारों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
बाजार में सामान लादते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर के मुख्य बाजारों में पुलिस की ओर से बनाया गया नो एंट्री सिस्टम पूरी तरह से फेल है। शहर के मुख्य बाजारों में दिन भर बड़े वाहनों का आवागमन रहता है। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजारों में पुलिस प्रशासन की ओर से नो एंट्री सिस्टम लागू कर रखा है। इस सिस्टम के तहत सुबह से 9 बजे से शाम 8 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हैं, ताकि शहर के बाजारों में जाम की समस्या न हो। मुख्य बाजार गुडहाई, नजिहाई, घंटाघर, सहित अन्य बाजारों में दुकानों पर दिन में ही भारी वाहनों से सामान की लोडिंग व अनलोडिंग होती है। इस कारण इन बाजारों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
शहर के बाजारों में भारी वाहनों को प्रवेश प्रतिबंधित होना चाहिए, जिससे कि शहर में जाम की समस्या को कम किया जा सके। -प्रेमशंकर, राहगीर
भारी वाहनों के प्रवेश के कारण शहर में अक्सर जाम लगा रहता है। वहीं बड़े वाहनों के कारण कभी कभी तो जाम में घंटों गुजर जाते हैं। -महादेव, राहगीर
विज्ञापन
शहर में मुख्य चौराहों पर नो एंट्री सिस्टम होना चाहिए। नो एंट्री सिस्टम पूरी तरह से फेल है। इस कारण बड़े वाहन शहर में अंदर आ जाते हैं। -लोकेश, राहगीर