{"_id":"5963bee94f1c1b92198b4662","slug":"nine-houses-caught-in-electricity-theft-disorder-in-sadabad-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ घरों में पकड़ी बिजली चोरी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ घरों में पकड़ी बिजली चोरी, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो सादाबाद (हाथरस)।
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
electricity theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद के गांव गीगला में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान विद्युत टीम से लोगों की जमकर नोकझोंक और हंगामा हुआ। टीम ने गांव में दो लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया, जबकि सात लोग बिल बकाए पर पूर्व में काटे गए कनेक्शनों पर अवैध रूप से केबल जोड़कर बिजली चोरी करते हुए मिले। इनके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
33/11 केवी उपकेंद्र गीगला के जेई भूप सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश टीजीटू व अन्य स्टाफ के साथ उच्चाधिकारियों के आदेश पर गांव गीगला में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक उपभोक्ता मीटर से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करते हुए मिला, तथा एक अन्य उपभोक्ता अवैध कटिया केबल डालकर सीधे एलटी लाइन से चोरी करते हुए मिला।
जेई ने थाने में विद्या देवी, धारा, साहब सिंह, रघुवीर सिंह, कोमल सिंह, मुकेश कुमार, अनूप कुमार, सतीशचंद्र, लीलाधर के खिलाफ थाने मे तहरीर दी है। धारा 138 के तहत इन पर कार्रवाई की मांग की गई है। जेई ने बताया कि अभियान के दौरान एक महिला डंडा लेकर विद्युत कर्मियों की ओर जरूर दौड़ी थी, लेकिन कोई अभद्रता नहीं हुई।