{"_id":"653941082cda53d26003a2c7","slug":"newborn-dies-two-hours-after-delivery-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रसव के दो घंटे बाद नवजात की मौत, अस्पताल में हंगामा, जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रसव के दो घंटे बाद नवजात की मौत, अस्पताल में हंगामा, जांच कमेटी गठित
Wed, 25 Oct 2023 09:53 PM IST
चमन शर्मा
धवन वशिष्ठ, अमर उजाला, हाथरस
धवन वशिष्ठ, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 25 Oct 2023 09:53 PM IST
सार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा निवासी दीप कुमार पुत्र सुरेशचंद्र की 20 वर्षीय पत्नी राजकुमारी को प्रसव पीड़ा हुई। जलेसर रोड स्थित श्रीकृष्णा हॉस्पिटल में सामान्य प्रसव हुआ, पर दो घंटे बाद ही नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन
श्री कृष्णा नर्सिंग होम में नवजात शिशु की मौत के बाद जानकारी करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस के जलेसर रोड स्थित श्रीकृष्णा हॉस्पिटल में 25 अक्तूबर की शाम को प्रसव के दो घंटे बाद ही एक नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा। सूचना पर सीएमओ, एसीएमओ व कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा निवासी दीप कुमार पुत्र सुरेशचंद्र की 20 वर्षीय पत्नी राजकुमारी को प्रसव पीड़ा हुई। दीपू अपनी पत्नी को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए शहर के निजी चिकित्सालय में ले गया। वहां अल्ट्रासाउंड के बाद वह अपनी पत्नी को शहर के जिला महिला अस्पताल लेकर आया। यहां चिकित्सक ने प्रसव कराने की सलाह दी। वह एक आशा कार्यकर्ता के कहने पर अपनी पत्नी राजकुमारी को प्रसव के लिए शहर के जलेसर रोड स्थित श्रीकृष्णा हॉस्पिटल ले गया।
विज्ञापन
वहां उसे चिकित्सक ने भर्ती कर लिया और जांच रिपोर्ट देखने के बाद सामान्य प्रसव कराने की सलाह दी। चिकित्सक ने सामान्य प्रसव कर दिया। प्रसव के बाद चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा के स्वस्थ्य होने के बात कहीं। दीपू का आरोप है कि जब एक घंटे बाद बच्चा मांगा तो उन्हें नहीं दिया। बाद में मृत बच्चा थमा दिया। इस पर परिजनों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया। सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह, एसीएमओ डॉ. नरेश गोयल व कोतवाली सदर प्रभारी शिव कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली।
हॉस्पिटल में बच्चे की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। अस्पताल का पंजीकरण है, लेकिन यहां डॉक्टर नहीं मिले हैं। नोटिस जारी कर कल सुबह तक डॉक्टर को जवाब देने के लिए कहा गया है। बच्चे की मौत को लेकर एक जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। -डॉ. मनजीत सिंह, सीएमओ