{"_id":"5dab52e48ebc3e93a04e9dfd","slug":"new-plants-will-have-to-be-replaced-by-drying-plants-hathras-news-ali2166999145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखने वाले पौधों की जगह लगाने होंगे नए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखने वाले पौधों की जगह लगाने होंगे नए पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखने वाले पौधों की जगह लगाने होंगे नए पौधे
डीएम ने की जिला पौधरोपण व पर्यावरण समिति के कामों की समीक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिला पौधरोपण समिति और जिला पर्यावरण समिति की बैठक की। उन्होंने पौधरोपण के बाद सूखने वाले पौधों की जगह दूसरे पौधे लगाने के निर्देश दिए।
डीएफओ ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में विभागों द्वारा जहां पर पौधरोपण किया गया है। हेड ऑफ फारेस्ट द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 91 प्रतिशत जीओ टैगिंग का कार्य किया जा चुका है। नगर विकास, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा तथा राजस्व विभाग की कुछ स्थानों का जीओ टैगिंग अवशेष है। उन्होंने कहा कि सॉलिड बेस मैनेजमेंट के लिए ईओ को नोडल अधिकारी और बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के लिए सीएमओ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
डीएम ने समस्त विभागों के निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर पौधरोपण किया गया है उन पौधो की सुरक्षा सुनिश्चित कि जाए। अगले वर्ष में करीब 25 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य जिले को मिला है। उन्होंने सभी विभागों को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रभागीय वनाधिकारी को लक्ष्य के सापेक्ष पौध तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पुआल जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो टीम बनाई गई है, उसके द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी।