फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Netaji's phone was touched on his helmet...recommendations were made, threats were made

Hathras News: हेलमेट पर टोका तो मिला दिया नेताजी को फोन...कराने लगे सिफारिश, देने लगे धमकी

Thu, 06 Nov 2025 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Netaji's phone was touched on his helmet...recommendations were made, threats were made
पुलिस ने रोका, हेलमेट न पहने पर टोका तो पहले राजनीतिक संबंधों का रौब दिया, फिर फोन मिलाकर कहा, लो नेताजी से बात कर लो, इस तरह की स्थिति से रोज ही यातायात पुलिस कर्मी जूझ रहे हैं। एक बाइक सवार ने वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे डाली। ऐसा करने वालों की सिफारिश करे वाले भी भूल रहे हैं कि हेलमेट बाइक सवारों की जान बचाता है।
विज्ञापन


पुलिस हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है, उसका महत्व बता रही है, चालान भी कर रही है, लेकिन कुछ लोग है कि मानते ही नहीं, तरह-तरह के बहाने बनाते नजर आ रहे हैं। जिले में बुधवार को 374 चालान काटे गए, जिनमें 334 चालान हेलमेट के थे। यातायात पुलिस के साथ सहायक संभागीय परिवहन विभाग भी दुपहिया वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए सड़क पर उतर गया है। एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद, शहर कोतवाल सतेंद्र राघव व यातायात निरीक्षक सुभाष यादव ने टीम के साथ दुपहिया वाहन चालकों को रोका तथा हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया। लगभग दो घंटे चले इस अभियान के दौरान बाइक सवार बचकर भागते नजर आए।
विज्ञापन


रोके गए बाइक सवारों को हेलमेट न लगाने का कारण भी पूछा गया, तो वे लोकल का हवाला देने लगे। कोई बोला बस यहीं तक जा रहा हूं, तो कोई दवा लेने जाने का बहाना बनाने लगा। बहाने से बात नहीं बनी तो पुलिस को धमकमियों का भी सामना करना पड़ा। शहर कोतवाल ने उसे समझाया और हेलमेट पहनने की सलाह दी। एक युवक मोबाइल पर बात कराने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस कराए जाएंगे निरस्त

चैकिंग के दौरान एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि केवल चालान की कार्रवाई से लोग समझने वाले नहीं है। कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। इस संबंध में वे उच्च अधिकारियों से बात करेंगे। दो से तीन बार यदि किसी वाहन चालक का हेलमेट में चालान होता है तो उसके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed