फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   namazis return from Idgah without offering Namaz

Eid Prayer: ईदगाह से बिना नमाज पढ़े, जब वापस लौटना पड़ा नमाजियों को, यह है बड़ी वजह

Thu, 29 Jun 2023 08:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 08:18 PM IST
सार

पहले तो नमाजी ईदगाह में जगह न मिलने पर सड़क पर ही जानमाज और चादर बिछाकर नमाज अदा कर लेते थे, लेकिन प्रदेश सरकार ने चूंकि सड़क पर नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगा दी है, इसलिए बृहस्पतिवार को जिन नमाजियों को ईदगाह में जगह नहीं मिल पाई, उन्हें पुलिस ने सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने दी और लौटा दिया।

विज्ञापन
namazis return from Idgah without offering Namaz
सिकंदराराऊ में ईदगाह में नमाज न करने के बाद वापस लौटते नमाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के सिकंदराराऊ नगर में कई दशक पहले बनी ईदगाह अब छोटा पड़ने लगा है। यही वजह रही कि बृहस्पतिवार को बकरीद की नमाज के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में नमाजियों को पुलिस ने ईदगाह खचाखच भरने के कारण लौटा दिया। 

विज्ञापन


सड़क पर नहीं पढ़ने दी नमाज
पहले तो नमाजी ईदगाह में जगह न मिलने पर सड़क पर ही जानमाज और चादर बिछाकर नमाज अदा कर लेते थे, लेकिन प्रदेश सरकार ने चूंकि सड़क पर नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगा दी है, इसलिए बृहस्पतिवार को जिन नमाजियों को ईदगाह में जगह नहीं मिल पाई, उन्हें पुलिस ने सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने दी और लौटा दिया। इन नमाजियों को आसपास की मस्जिदों में बैठकर नमाज अदा करनी पड़ी।
विज्ञापन


ईद की नमाज  

मामले को लेकर मिलेंगे मुख्यमंत्री से
सपा नेता इकराम कुरैशी का कहना है कि वह इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री के यहां जाएंगे। आज तक ऐसा नहीं हुआ है। जनता के सहयोग से बड़ा ईदगाह परिसर बनाने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं बची ईदगाह में जगह
बता दें कि पूर्व घोषित समय के अनुसार ईदगाह में सुबह आठ बजे नमाज अदा की जानी थी। नजाज पढ़ने के लिए नमाजी सात बजे से ईदगाह पहुंचना शुरू हो गए। सुबह आठ बजे तक ईदगाह परिसर पूरी तरह भर गया, लेकिन नमाजियों की आवाजाही जारी रही। पुलिस ने देखा कि ईदगाह परिसर में जगह नहीं बची है, तो उन्होंने नमाजियों को लौटाना शुरू कर दिया। ईदगाह से जीटी रोड तक पुलिस ने सैकड़ों नमाजियों को वापस भेज दिया। इसके बाद इन नमाजियों ने अस्पताल वाली मसजिद और सराय उमदा बेगम की मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ी। इन दोनों मस्जिदों में भी भीड़ इतनी हो गई कि नमाजियों को बालकनी और छतों पर नमाज पढ़नी पड़ी। ईदगाह पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, एसडीएम वेद सिंह चौहान, सीओ डॉ. आनंद  कुमार, कोतवाल आशीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed