{"_id":"678767d85f03761d9804fc7e","slug":"naib-subedar-narendra-singh-chaudhary-died-due-to-cardiac-arrest-last-rites-performed-with-military-honours-i-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras : नायब सूबेदार नरेंद्र सिंह चौधरी का हृदय गति रुकने से निधन, सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras : नायब सूबेदार नरेंद्र सिंह चौधरी का हृदय गति रुकने से निधन, सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Wed, 15 Jan 2025 01:16 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:16 PM IST
सार
असम के जोरहाट में तैनात नायब सूबेदार नरेंद्र चौधरी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंचा जहां सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
परिजनों में पसरा मातम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के जोरहाट में तैनात भारतीय सेना के नायब सूबेदार नरेंद्र सिंह चौधरी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव हाथरस जिले की सादाबाद तहसील स्थित कुरसंडा पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद हर शख्स की आँखें नम थीं। सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
नायब सूबेदार नरेंद्र सिंह 402 लाइट एयर डिफेंस रेजिमेंट (गलवान वॉरियर्स) में सेवारत थे। अक्टूबर 2024 में उन्हें हवलदार से पदोन्नत कर नायब सूबेदार बनाया गया था। वर्ष 2017 में उन्होंने हवलदार ऑपरेटर से तकनीकी प्रशिक्षक (TICC) के रूप में चयनित होकर सेना में अपनी विशेष पहचान बनाई थी। कुछ दिनों पहले ड्यूटी के दौरान अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें जोरहाट के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
नायब सूबेदार नरेंद्र सिंह सैनिक परिवार से थे। उनके पिता मोहन सिंह चौधरी भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं और छोटे भाई दीपक कुमार चौधरी वर्तमान में भारतीय सेना के मेडिकल कोर में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्रियां और माता-पिता को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन