फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nagar Panchayat's water supply stalled, people yearn for water

Hathras News: नगर पंचायत की जलापूर्ति ठप, पानी के लिए तरसे लोग

Mon, 24 Jul 2023 11:51 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 24 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat's water supply stalled, people yearn for water
कस्बे के विभिन्न इलाकों में पिछले कई दिनों से जलापूर्ति नहीं हो रही है। नगर पंचायत के पंपिंग स्टेशन में खराबी आने की वजह से आपूर्ति ठप हुई है। इस वजह से लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों ने इस संबंध में नगर पंचायत को शिकायत भी दी है।
विज्ञापन





कस्बे के अधिकतर इलाकों में पाइप लाइन से सुबह-शाम पानी की आपूर्ति होती है। बिजलीघर रोड स्थित नगर पंचायत के पंपिंग स्टेशन में खराबी के चलते करीब चार दिन से कस्बे की जलापूर्ति ठप है। मोटर में आई खराबी के चलते जलापूर्ति नहीं हो पा रही थी। इस समस्या को लेकर लोगों ने नगर पंचायत में शिकायत भी दी थी, लेकिन कई दिन प्रयास किए जाने के बाद ही जलापूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन




सोमवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मैकेनिक की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पंपिंग सेट में आई खराबी को दूर किया। पंपिंग सेट दुरुस्त होने के बाद मंगलवार सुबह से कस्बे के लोगों को पानी मिलने की संभावना है। जलकल विभाग के सोमनाथ यादव ने बताया कि सोमवार को मैकेनिक बुलाकर पंपिंग सेट को दुरुस्त कराया गया है। शाम तक यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed