फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nagar Panchayat worker dies after being hit by Chhapra Express

Hathras News: छपरा एक्सप्रेस से गिरा नगर पंचायत कर्मी, हुई मौत

Sun, 11 Feb 2024 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 11 Feb 2024 01:27 AM IST
सार

नगर पंचायत मेंडू कर्मचारी रात को वह छपरा से मथुरा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन से हाथरस आ रहा था। ट्रेन के मेंडू स्टेशन पर पहुंचते ही वह ट्रेन से गिर गए, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Nagar Panchayat worker dies after being hit by Chhapra Express
मृतक मोहम्मद साबिर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के मेंडू रेलवे स्टेशन के निकट 9 फरवरी की देर रात छपरा-मथुरा एक्सप्रेस की चपेट में आने से नगर पंचायत मेंडू के कर्मचारी की मौत हो गई। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन के कस्बा मेंडू के मोहल्ला कसाई खाना निवासी 47 वर्षीय मोहम्मद साबिर पुत्र रमजानी नगर पंचायत मेंडू में कर्मचारी थे। रात को वह छपरा से मथुरा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन से हाथरस आ रहे थे। ट्रेन के मेंडू स्टेशन पर पहुंचते ही वह ट्रेन से गिर गए, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने से जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाहा, सभासद प्रतिनिधि चेतन उपाध्याय व नगर पंचायत कर्मी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed