{"_id":"5c797971bdec2273a33984ab","slug":"na-ve-bomb-bomb-on-the-streets-resonates-jaykare","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर बम-बम भोले के गूंजने लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर बम-बम भोले के गूंजने लगे जयकारे
Sat, 02 Mar 2019 12:15 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
मथुरा रोड से गुजरते कांवड़ियों के जत्थे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। जैसे-जैसे शिव आराधना का पर्व महाशिवरात्रि नजदीक आ रही है, शहर का माहौल भी शिवभक्ति में सराबोर होता जा रहा है। शहर के रास्तों पर कांवड़ियों की आवाजाही से रौनक बढ़ गई है। शिव भक्तों की आव-भगत के लिए जगह-जगह शिविर भी लग रहे हैं। सड़कों पर कांवड़ियों के जत्थे सजी-धजी कांवड़ें लेकर लौटते दिख रहे हैं तो निजी वाहनों से कांवड़ लेने जाने वालों की भी कमी नहीं है।
ये शिवभक्त कांवड़ों में गंगाघाटों से गंगाजल लेकर लौटेंगे और शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का इस गंगाजल से अभिषेक करेंगे। मथुरा-बरेली मार्ग के अलावा हाथरस अलीगढ़ मार्ग पर भी बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ ले जाते दिखाई दे रहे हैं। शिव स्तुति और गगनभेदी जयकारों से वातावरण भी शिवमय हो गया है।
आने वाले दो दिन में कांवड़ियों की संख्या में और इजाफा होगा। पर्व को भुनाने के लिए शहर में जगह-जगह दुकानें सज गई हैं, जिनमें कांवड़ सजाने के सामान की जमकर बिक्री हो रही है। कछला, राजघाट और सोरों आदि गंगाघाटों से शिवभक्त कांवड़ लेकर आ रहे हैं।