{"_id":"642706d43fb52648750f01d4","slug":"mursan-cisf-jawan-body-found-in-assam-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मुरसान के सीआईएसएफ जवान का आसाम में मिला शव, चार साल पहले हुई थी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मुरसान के सीआईएसएफ जवान का आसाम में मिला शव, चार साल पहले हुई थी तैनाती
Fri, 31 Mar 2023 09:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 31 Mar 2023 09:44 PM IST
सार
करीब चार साल पहले सीआईएसएफ में तैनाती हुई थी। कुछ दिन पहले ही डिप्टी सिंह की पत्नी उसके पास से ससुराल गांव गुवरारी अपने बेटे के साथ लौटी थी। शुक्रवार को सुबह आसाम में जवान डिप्टी सिंह का शव मिला।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जनपद में मुरसान क्षेत्र के गांव गुवरारी के रहने वाले एक सीआईएसएफ के जवान की आसाम में संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। अभी जवान के मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। एक अप्रैल को जवान का शव गांव पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि 32 वर्षीय डिप्टी सिंह पुत्र मुकेश निवासी गांव गुवरारी मुरसान की करीब चार साल पहले सीआईएसएफ में तैनाती हुई थी। कुछ दिन पहले ही डिप्टी सिंह की पत्नी उसके पास से ससुराल गांव गुवरारी अपने बेटे के साथ लौटी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह आसाम में जवान डिप्टी सिंह का शव मिला। हालांकि अब मौत होने के कारण का पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि डिप्टी सिंह का शव शनिवार को गांव में आएगा।
विज्ञापन