{"_id":"65da410d2ff4bbc778024bb4","slug":"municipality-councilors-boycott-the-meeting-slogans-sikandhra-rahu-news-c-56-1-sali1016-111505-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पालिका सभासदों ने किया बैठक का बहिष्कार, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पालिका सभासदों ने किया बैठक का बहिष्कार, नारेबाजी
Sun, 25 Feb 2024 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में चेयरमैन, ईओ के खिलाफ नारेबाजी करते सभासद। संवाद
- फोटो : Samvad
नगर पालिका के सभागार में हुई बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर नहीं सुनाए जाने पर सभासदों ने हंगामा किया। सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
नगर पालिका के सभागार में शनिवार को बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। सभासदों ने कहा कि पिछली बोर्ड बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाने के लिए कहा गया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इस कारण सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और सभागार से बाहर निकल आए। सभासदों ने नारेबाजी की।
बैठक में धर्मेंद्र कुमार वर्मा, ललित कुमार, जरीना बेगम, अमर बाबू, अकबर नबाव, फरजंद अली, मोहम्मद फहीम अंसारी, राज वार्ष्णेय, हाजी मोहम्मद नईम, डाॅ. राकेश सेंगर, सतीशचंद्र यादव, मोहम्मद आबिद, छोटे कुरैशी, रोहिल खान, मुहम्मद दिलशाद अंसारी सहित अनेक सभासद मौजूद थे।
अधिशासी अधिकारी श्रीचंद का कहना है कि बोर्ड बैठक में चार सभासदों द्वारा हस्ताक्षर करने और अन्य सभासदों के हस्ताक्षर रजिस्टर पर नहीं करने के चलते कोरम पूरा नहीं होने पर बैठक को स्थगित किया गया।