{"_id":"6367fc7863c0fd7a941825ec","slug":"municipal-elections-today-is-the-last-day-to-file-objections-hathras-news-ali3041679166","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : आज आपत्तियां दर्ज कराने का अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : आज आपत्तियां दर्ज कराने का अंतिम दिन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
नगर निकाय चुनाव के तहत मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज कराने का सोमवार को अंतिम दिन है। मतदाता सात नवंबर तक ही आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दूसरी ओर रविवार को सीट वार आरक्षण जारी किए जाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व राजनेताओं की टकटकी लगी रही।
निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य प्रशासन की ओर से किया गया। इसके तहत नगर निकायों में बढ़े मतदाताओं के नामों को मतदाता सूची में शामिल किया गया। नगर पालिका परिषद के परिसीमन में शामिल हुए क्षेत्र के मतदाताओं के नाम भी पुनरीक्षित सूची में शामिल किए गए हैं। अब इन मतदाताओं से नाम, पता व अन्य ब्योरे में गलती को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं। इस दौरान कई लोगों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं थीं।
आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सात नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। मतदाता आज इस तारीख तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद प्रशासन की ओर से आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दूसरी ओर से निकाय क्षेत्र वार आरक्षण की घोषणा पर भी प्रशासन और राजनेताओं की टकटकी लगी है। इसके बाद वह आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से नदारद
तरफरा रोड शिव कॉलोनी निवासी मनीष अग्रवाल ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान वार्ड नंबर 35 के कई इलाकों के वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम गायब होने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि लोहिया बाग, कच्चा पेच, चामड़ गेट, शिव कॉलोनी, बीएच मिल रोड की मतदाता सूची में से करीब 2000 मतदाताओं के नाम गायब हैं। इसे लेकर मनीष अग्रवाल ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।