फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mumbai Police and IB questioned accused Ratnesh

Hathras: ताज होटल और शिवाजी एयरपोर्ट को उड़ाने के आरोपी से मुंबई पुलिस व आईबी की पूछताछ, एटीएस कर सकती है जांच

Thu, 30 May 2024 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 30 May 2024 02:37 AM IST
सार

मंबुई पुलिस नियंत्रण कक्ष में 27 मई को करीब 11 बजे एक कॉल पहुंची थी। कॉल करने वाले ने ताज होटल और छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल होटल व एयरपोर्ट की तलाशी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Mumbai Police and IB questioned accused Ratnesh
मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश भेजने का आरोपी रत्नेश - फोटो : संवाद

विस्तार

मुंबई के ताज होटल और छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी का संदेश मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को भेजने के मामले में पुलिस ने 29 मई को दूसरे आरोपी धर्मेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपने गांव देवर पनाखर के निकट जीटी रोड से कहीं जाने की फिराक में खड़ा था। उसे मुंबई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इधर, मुंबई पुलिस और अलीगढ़ आईबी की टीम ने बुधवार को सिकंदराराऊ पहुंचकर मंगलवार को हिरासत में लिए गए आरोपी रत्नेश से काफी देर तक पूछताछ की।

विज्ञापन


मंबुई पुलिस नियंत्रण कक्ष में 27 मई को करीब 11 बजे एक कॉल पहुंची थी। कॉल करने वाले ने ताज होटल और छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल होटल व एयरपोर्ट की तलाशी शुरू कर दी। पुलिस को चेकिंग के दौरान कुछ नहीं मिला। मुंबई में अज्ञात कॉलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जिस नंबर से कॉल आई थी, उसका पता किया तो यह नंबर सिकंदराराराऊ क्षेत्र के गांव देवर पनाखर निवासी रत्नेश पुत्र वीरपाल का निकला। मोबाइल की सिम आगरा के लोहामंडी से खरीदी गई थी।
विज्ञापन


सीओ सिकंदराराऊ डाॅ. आनंद कुमार ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी धर्मेंद्र है। वह गिरफ्तार आरोपी रत्नेश का दोस्त है। पुलिस ने बुधवार को धर्मेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। अब तक की छानबीन में दोनों में से किसी का भी आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। रत्नेश कासगंज के एक होटल में बावर्ची का काम करता है और धर्मेंद्र पुत्र कुबेर सिंह जीटी रोड स्थित विद्याराम कोल्ड स्टोर में मजदूरी करता है। चूंकि रत्नेश इस हरकत के लिए पूरी तरह धर्मेंद्र को जिम्मेदार ठहरा रहा है, इसलिए अब मुंबई पुलिस और आईबी की टीम दोनों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के स्कूलों को उड़ाने के ई मेल से प्रभावित होकर भेजा मेसेज

सीओ के मुताबिक रत्नेश ने बताया कि धर्मेंद्र बार-बार दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने के ईमेल की बात का जिक्र करता था। वह उससे प्रभावित था। शायद नाम चमकाने की गरज से उसने यह मेसेज भेजा। पुलिस ने रत्नेश के फोन को कब्जे में ले लिया। रत्नेश ने बताया कि उसके फोन को गांव का ही उसका मित्र धर्मेंद्र पुत्र कुबेर सिंह ले गया था। उसने ही यह मेसेज किया था। रत्नेश से मुंबई के वर्ली थाने के एएसआई प्रशांत भाटी, हेड कांस्टेबल दत्तात्रेय कुमार और विजुले पीसी लगातार पूछताछ कर रहे हैं। मुंबई पुलिस ने मुकदमे में धारा 182, 505,2 बढ़ाई है। अलीगढ़ आईबी कार्यालय के इंस्पेक्टर एके कौशिक अपनी पूरी टीम के साथ कोतवाली आए और काफी देर तक रत्नेश से पूछताछ की।

एटीएस भी कर सकती है जांच
अब तक की छानबीन में बेशक यह हरकत मजाक में की गई लग रही है, लेकिन एटीएस इसे पूरी गंभीरता से ले रही है और जल्द ही जांच करने आ सकती है। लगातार मिल रहे दहशत फैलाने वाले संदेशों ने जांच एजेंसियों का सिरदर्द बढ़ा दिया है।

गांव वाले भी हैं परेशान
गांव में जाकर बात की गई तो ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक ऐसे हैं, उन्हें जरा भी पता नहीं है। रत्नेश के तो पांव की हड्डी टूटने के बाद वह लाठी के सहारे चलता है। धर्मेंद्र कोल्ड स्टोर में काम पर आता-जाता रहता है। दोनों में कोई भी झगड़ालू किस्म का नहीं है, लेकिन इनकी हरकत से ग्रामीण भी परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed