फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mumbai Express will reach Kanpur with one hour delay

Hathras News: एक घंटे की देरी से कानपुर पहुंचेगी मुंबई एक्सप्रेस

Thu, 11 Sep 2025 02:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Express will reach Kanpur with one hour delay
पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से शमशाबाद से कायमगंज स्टेशन के बीच मरम्मत कार्य किया जाना है। 15 सितंबर से लेकर 24 नवंबर तक के लिए ट्रेनों के संचालन में फेरबदल किया गया है। मुंबई से कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस अब एक घंटे की देरी से कानपुर पहुंचेगी। इस फेरबदल से हाथरस के यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


मुंबई से कानपुर अनवरगंज स्टेशन के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन नंबर 09185 भी इस मरम्मत कार्य से प्रभावित होगी। हाथरस सिटी स्टेशन पर ठहरने वाली यह ट्रेन अब 24 नवंबर तक एक घंटे की देरी से कानपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन को कायमगंज में करीब एक घंटे तक रोका जाएगा।
विज्ञापन

कासगंज से चलने वाली दूसरी कई ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। ट्रेन नंबर 55343 फर्रुखाबाद से कासगंज को 30 नवंबर तक के लिए निरस्त किया गया है। ट्रेन नंबर 15040 कासगंज से कानपुर 30 नवंबर तक कासगंज से फर्रुखाबाद तक निरस्त रहेगी। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि यात्री यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के संचालन की जानकारी अवश्य कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed