{"_id":"6834ad478d4d5dd7a0038bb5","slug":"mp-chandrashekhar-azad-reached-hathras-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे हाथरस, बोले- राजनीति में हिस्सेदारी नहीं तो अयोग्य लोग करेंगे शासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे हाथरस, बोले- राजनीति में हिस्सेदारी नहीं तो अयोग्य लोग करेंगे शासन
Mon, 26 May 2025 11:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 26 May 2025 11:35 PM IST
सार
आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद आगरा से अलीगढ़ जाते समय हाथरस पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
विज्ञापन
युवाओं को संबोधित करते नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : पार्टी
विस्तार
राजनीति में हिस्सेदारी नहीं करोगे तो उसका सबसे बड़ा नुकसान यह होगा कि अयोग्य लोग शासन करेंगे। यह बातें आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने आगरा से अलीगढ़ जाते समय एमजी पॉलिटेक्निक के सामने कप्तान सिंह के निवास पर पत्रकारों से वार्ता में कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजकाज से दूर रहने वाले समाज को कई तरह की परेशानियों और शोषण का सामना करना पड़ता है। हमारे समाज के लोगों का भी शोषण व उत्पीड़न हुआ है। अब पार्टी इनके लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी मंडल स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित कर रही है। पार्टी पंचायत और विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी जुटी है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र गौतम व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन