फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   mound of soil slides into the basement

Hathras News: निर्माणाधीन बेसमेंट में खिसकी मिट्टी की ढाय, दो मजदूर दबे, दोनों सकुशल निकाले गए

Fri, 29 Aug 2025 12:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Aug 2025 12:50 PM IST
सार

सेठ जी के तबेला में बेसमेंट निर्माण किया चल रहा था। इस दौरान एक तरफ की दीवार बनाए जाने के लिए नीम खोदने का काम हो रहा था। नीम खोद रहे दो मजदूर अचानक मिट्टी की ढाय खिसकने से उसमें दब गए।

विज्ञापन
mound of soil slides into the basement
बेसमेंट में खिसकी मिट्टी की ढाय, दबे मजदूर को निकलवाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के एक निर्माणाधीन बेसमेंट में मिट्टी की ढाय खिसकने से दो मजदूर दब गए। दोनों मजदूरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मौके पर सदर विधायक सहित कई अधिकारी पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


सर्कुलर रोड स्थित सेठ जी के तबेला में 29 अगस्त सुबह करीब 11 बजे बेसमेंट निर्माण किया चल रहा था। इस दौरान एक तरफ की दीवार बनाए जाने के लिए नीम खोदने का काम हो रहा था। नीम खोद रहे दो मजदूर अचानक मिट्टी की ढाय खिसकने से उसमें दब गए। एक मजदूर के हल्ला मचाने पर आसपास के तमाम और मजूदर मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन

बेसमेंट के बाहर खड़े लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

दबे मजदूरों को निकालने का काम शुरू किया गया। कुछ मिनट बाद एक मजदूर को निकाल लिया गया, लेकिन एक अन्य मजदूर को निकालने की कोशिश की गई। जिला प्रशासन को जैसे ही हादसे की जानकारी हुई एसडीएम सदर और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद दूसरे मजदूर को भी सकुशल निकाल लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed