फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mother killed the child by throwing her on the ground

ममता का कत्ल: दूध के लिए रोना मां को गुजरा नागवार, 25 दिन की बच्ची को जमीन पर दे मारा, हुई मौत

Thu, 09 Nov 2023 03:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 03:28 PM IST
सार

गांव गिलोंदपुर निवासी रिंकू पुत्र ज्वाला प्रसाद की 25 दिन की बेटी रितु 8 नवंबर की देर शाम भूख लगने पर दूध के लिए रो रही थी। रिंकू की पत्नी राखी को बच्ची का रोना नागवार गुजरा और उसने गुस्से में आकर बच्ची को जमीन पर पटक दिया। इससे बच्ची की मौके पर तड़पते हुए मौत हो गई।

विज्ञापन
Mother killed the child by throwing her on the ground
मृतक बच्ची के बाबा ज्वाला प्रसाद घटना के बारे में बताते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस में मुरसान थाना क्षेत्र के गांव गिलोंदपुर की एक कलयुगी मां की करतूत सामने आई है। दूध के लिए रोने पर 25 दिन की दूधमुंही बच्ची की जमीन पर पटक कर हत्या करने का मां पर आरोप लगा है। पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मां पर यह आरोप मृतक बच्ची के बाबा ने लगाए हैं। मामले में मुरसान पुलिस का कहना है की बच्ची की पलंग से गिरकर मौत हुई है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन


बच्ची की मौत के बाद घर पर उसके पिता रिंकू से बातचीत करते आसपास के लोग
विज्ञापन


गांव गिलोंदपुर निवासी रिंकू पुत्र ज्वाला प्रसाद की 25 दिन की बेटी रितु 8 नवंबर की देर शाम भूख लगने पर दूध के लिए रो रही थी। रिंकू की पत्नी राखी को बच्ची का रोना नागवार गुजरा और उसने गुस्से में आकर बच्ची को जमीन पर पटक दिया। इससे बच्ची की मौके पर तड़पते हुए मौत हो गई। यह देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई खिसक गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पुलिस कभी मौके पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक बच्ची के बाबा ज्वाला प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उनकी 25 दिन की नातिन दूध के लिए देर रात रो रही थी। इसी बात से गुस्सा कर उनके बेटे की बहू राखी  ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया, इससे बच्ची की मौत हो गई। यही नहीं उन्होंने अपनी बहू पर पूर्व में भी दो बेटों की हत्या करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। 

इस मामले में थानाध्यक्ष मुरसान कोतवाली योगेश कुमार का कहना है कि परिजनों द्वारा बच्ची के पलंग से गिरकर मौत होने की तहरीर दी है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed