{"_id":"64ccee09c7424353ea07d7fe","slug":"more-than-55-thousand-were-blown-from-the-member-s-account-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: न कोई ओटीपी आया, न कोई कॉल, सभासद के खाते से 55 हजार से अधिक उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: न कोई ओटीपी आया, न कोई कॉल, सभासद के खाते से 55 हजार से अधिक उड़ाए
Fri, 04 Aug 2023 05:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 04 Aug 2023 05:54 PM IST
सार
पीड़िता ने कोतवाली के साथ साइबर सेल में शिकायत करते हुए कहा है कि जब वह बैंक में बृहस्पतिवार को पैसे निकाने गई, तो उसे पता लगा किसी अज्ञात ने उसके खाते से 12 जुलाई से अब तक सात बार में 55 हजार 500 रुपए निकाल लिए।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोई ओटीपी पूछे या कॉल कर कार्ड का नंबर पूछे, तो बताने के लिए मना करने की सलाह दी जाती है। हाथरस के सहपऊ नगर पंचायत की सभासद के पास न तो कोई ओटीपी आया, न कोई कॉल आई और खाते से 55 हजार से अधिक पार हो गए।
विज्ञापन
सहपऊ नगर पंचायत की सभासद गीता देवी पत्नी हरी शंकर कुशवाह के बैंक ऑफ आर्यावर्त के खाते से साइबर अपराधी ने 55 हजार रुपए से अधिक निकाल लिए। पीड़िता ने कोतवाली के साथ साइबर सेल में शिकायत करते हुए कहा है कि जब वह बैंक में बृहस्पतिवार को पैसे निकाने गई, तो उसे पता लगा किसी अज्ञात ने उसके खाते से 12 जुलाई से अब तक सात बार में 55 हजार 500 रुपए निकाल लिए।
विज्ञापन
पीड़िता ने साइबर सेल , बैंक तथा पुलिस से पैसे वापस दिलवाने के साथ अज्ञात साइबर अपराधी को पकड़ने की गुहार लगाई है। उन्होंने अपील की है कि यदि अपराधी शीघ्र ही नहीं पकड़ा गया, तो उसकी तरह के अन्य भोले-भाले लोगों के साथ वह धोखाधड़ी करता रहेगा।
विज्ञापन