फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   More than 1600 youth travelled in the special train.

Hathras News: स्पेशल ट्रेन में 1600 से अधिक युवाओं ने किया सफर

Sat, 31 Oct 2026 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 31 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
More than 1600 youth travelled in the special train.
ट्रेन आने से पहले स्टेशन पर बैठकर उत्तरों का मिलान करते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस। पीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए रेलवे द्वारा चलाई गई स्पेशल ट्रेन पूरी तरह सफल साबित हुई। बरेली और मथुरा छावनी के बीच संचालित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों से करीब 1,600 परीक्षार्थियों ने सफर किया।
विज्ञापन

अनुकूल समय सारिणी की वजह से छात्रों को केंद्र तक पहुंचने में भागदौड़ नहीं करनी पड़ी। ट्रेन सुबह निर्धारित समय से 13 मिनट पहले 7:07 बजे हाथरस सिटी स्टेशन पहुंच गई, जिससे प्रथम पाली के छात्रों को राहत मिली। शाम को 7:10 बजे से पहले ही ट्रेन स्टेशन पर लग गई और तय समय पर बरेली रवाना हुई। वहीं रोडवेज ने भी लखनऊ मार्ग पर चार अतिरिक्त बसें चलाईं। पहली पाली के बाद दो और शाम की पाली के बाद दो बसें लखनऊ रूट पर रवाना की गईं। इससे समय से परीक्षार्थी अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन


छह किमी में मुस्तैद रही ट्रैफिक पुलिस
नगला भुस चौराहे से रुहेरी चौराहे के बीच करीब छह किलोमीटर में यातायात पुलिस के पुख्ता इंतजामों से शहर में जाम नहीं लगा। बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश दिनभर पूरी तरह बंद रहा। पुलिस का विशेष फोकस गिजरौली बंबा, गांधी पार्क तिराहा और नहर के निकट रहा, जहां पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग लगाकर यातायात सुगम बनाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed