फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Morale of the people's representatives in nutrition stonewalling

हौसला पोषण में जनप्रतिनिधियों का अड़ंगा

Wed, 31 Aug 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Wed, 31 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
शासन की हौसला पोषण मिशन योजना में ग्राम पंचायतें लगातार बाधक बन रही हैं। मिशन के लिए शासन की ओर से मिलने वाली धनराशि ग्राम पंचायतों के खातों में जा रही है, लेकिन जनप्रतिनिधि इस पैसे से अपने स्वार्थ साधने की जुगत में है।
विज्ञापन


निर्धारित समय में पैसा नहीं निकलने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का योजना के संचालन में मुश्किल हो रही है। बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने इस बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी को शिकायत सौंपी है। सीडीओ जावेद अख्तर जैदी इन शिकायतों को लेकर काफी गंभीर हैं।
विज्ञापन


हौसला पोषण मिशन में शासन की नीति के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और ग्राम प्रधान के संयुक्त खाते में धनराशि भेजी जाती है, जिससे इस पैसे का सदुपयोग हो सके और महिलाओं एवं बच्चों को कुपोषण की समस्या से मुक्ति दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जा रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से मुक्ति के लिए समय-समय पर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराकर समस्या से मुक्त कराया जा सके।

डीएम अविनाशकृष्ण सिंह और सीडीओ जावेद अख्तर जैदी द्वारा जिले में मिशन के कामों का जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से लगातार निरीक्षण कराया जा रहा है। निरीक्षण में शिकायतें मिली हैं कि योजना के संचालन के लिए प्रधान पैसा निकालकर ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नहीं दे रहे हैं, जिससे कार्यकत्रियां विधिवत रूप से मिशन का संचालन नहीं कर पा रही हैं।


उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी रामानंद को निर्देश दिए हैं कि मिशन में जिन ग्राम पंचायतों में पैसा नहीं निकल पा रहा है, उनकी पूरी सूची तैयार की जाए, ताकि डीएम के सामने इस समस्या को रखकर विधिवत रूप से कार्यकत्रियों के खातों का एकल संचालन शुरू कराके योजना का काम सुचारु कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed