{"_id":"5dc709428ebc3e5b294c2d8f","slug":"monitoring-on-social-media-through-cyber-cell-in-hathras-hathras-news-ali218370264","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में साइबर सेल के जरिए सोशल मीडिया पर निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में साइबर सेल के जरिए सोशल मीडिया पर निगरानी
विज्ञापन
अयोध्या विवाद पर फैसला आने के बाद पसदर कोतवाली में पूरी स्थिति की जानकारी लेते डीएम प्रवीण कुमार
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सेल के जरिये सोशल मीडिया पर निगरानी
विवाद से बचने के लिए व्हाट्स पर ग्रुप एडमिन ने सेटिंग बदली
फैसला जानने को लोग टीवी सेटों से चिपके रहे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सुप्रीम कोर्ट पर अयोध्या मामले को लेकर फैसला आने के साथ साथ ही पुलिस और प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर मुस्तैदी रखी गई। साइबर सैल सोशल मीडिया पर लगातार अपनी निगाहें बनाए रखा। फैसले को लेकर लोग टीवी पर लगे रहे। इसके साथ ही फैसले के आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर न्यायालय के फैसले का स्वागत करते नजर आए। फैसले आने से पहले लोग टीवी से चिपके रहे।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले पर फैसले को लेकर देर रात से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा साइबर सेल के जरिये सोशल मीडिया पर निगरानी रखी गई। फैसले के आने के बाद प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया। प्रशासन के सतर्कता के चलते व्हाट्स एप के तमाम ग्रुप एडमिन ने अपने ग्रुप की सेटिंग में बदलाव कर दिया। अयोध्या फैसले को लेकर व्हाट्स एप ग्रुप चलाने वाले तमाम एडमिन ने अपने ग्रुप पर दूसरों के द्वारा पोस्ट करने पर पाबंदी लगा दी। ग्रुप एडमिन ही अपने ग्रुपों में पोस्ट कर पाए।
दूसरी ओर फैसले को जानने की उत्सुकता में लोग टीवी और अन्य संचार माध्यमों पर नजर गड़ाए रहे। ग्रुपों में भी फैसले संबंधी जानकारियां ग्रुप एडमिनों द्वारा डाली गईं। हालांकि लोगों ने सावधानी पूर्वक ही फैसले को लेकर अपने कमेंट किए।