फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mobile teams are interfering in other sectors

दूसरे सेक्टरों में दखलअंदाजी कर रहे सचल दल

Wed, 02 Mar 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। माध्यमिक शिक्षा विभाग की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में डीएम के निर्देश के विपरीत सचल दलों की मनमानी चल रही है। सचल दल अपने निर्धारित सेक्टरों की बजाय अन्य सेक्टरों में भी छापेमारी कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस ने एक बार फिर स्मरण पत्र के माध्यम से सचल दलों को सेक्टरों के बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचल दलों में डीआईओएस का सचल दल पूरे जिले में कहीं भी छापेमारी करेगा। बीएसए देवेंद्र कुमार गुप्ता का सचल दल सेेक्टर संख्या एक से पांच तक में छापेमारी करेगा। प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल मोहरिया ब्रजवीर सिंह के नेतृत्व में गठित सचल दल सेक्टर छह से 10 तक में छापेमारी करेगा। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी रामवीर सिंह का सचल दल सेक्टर 11 से 15 तक में छापेमारी करेगा। खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद जितेंद्र सिंह का सचल दल सेक्टर 16 से 21 तक में छापेमारी करेगा। उन्होंने सचल दल प्रभारियों को निर्देश दिए है कि अगर वह अपने निर्धारित सेक्टरों के बाहर छापेमारी करते हैं तो इससे पूर्व उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को अवगत कराना होगा।

विज्ञापन

कई केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों ने जानकारी दी है कि उनके यहां दूसरे सेक्टरों के सचल दल पहुंच रहे हैं, जिससे गफलत की स्थिति बन रही है।

- जितेंद्र मलिक, डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed