Hathras News: पैंट की जेब में रखा मोबाइल फटा, युवक झुलसा, ये करें नहीं फटेगा फोन
चूना वाला डंडा निवासी युवक अलीगढ़ रोड स्थित एक रिसोर्ट में इवेंट मैनेजर है। वह वहां पर काम कर रहा था कि इसी बीच उसकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन फट गया। मोबाइल में आग लग गई, जिससे उसका पैर झुलस गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर इलाके के सादाबाद गेट चूना वाला डंडा निवासी युवक की पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया और फिर उसमें आग लग गई, जिससे युवक झुलस गया। परिजनों ने उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया।
शहर के चूना वाला डंडा निवासी गौरव पुत्र राजकुमार शर्मा अलीगढ़ रोड स्थित एक रिसोर्ट में इवेंट मैनेजर है। वह वहां पर काम कर रहा था कि इसी बीच उसकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन फट गया। मोबाइल में आग लग गई, जिससे गौरव का पैर झुलस गया। यह देख मौके पर मौजूद लोग घबरा गए और गौरव को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
इस कारण फटती है बैटरी
- मोबाइल की बैटरी को जरूरत से ज्यादा चार्ज करना
- जब तक चार्जर से उसी कंपनी का मोबाइल चार्ज करेंगे तो कोई बात नहीं, लेकिन उस चार्जर से दूसरे मोबाइल को चार्ज करेंगे तो फटने के चांस बढ़ जाते हैं
- मोबाइल चार्ज होते समय मोबाइल पर काम करना
- बैटरी खराब होने पर पुरानी या नकली बैटरी लेना
ऐसे रोक सकते मोबाइल ब्लास्ट होने से
- कंपनी के चार्जर से ही बैटरी चार्ज करें
- चार्ज करते समय फोन न चलाएं
- फोन को धूप में न रखें
- बैटरी को जरूरत से ज्यादा चार्ज न करें
- ओरिजनल बैटरी का उपयोग करें